मुरादाबाद, अगस्त 30 -- मुरादाबाद। मुरादाबाद पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसायटी की मंडलीय बैठक रविवार को लवीना रेस्टोरेंट, मुरादाबाद में आयोजित की गई। बैठक में मंडल के पांचों जनपदों से आए पुरस्कृत शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग करते हुए शिक्षकों के सम्मान, सुविधाओं और संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री ऋषिपाल ने कहा कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुरस्कृत शिक्षकों के सम्मान और उनके हितों के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष दीपक पुंडीर ने संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी।इस अवसर पर मंडल के पांचों जनपदों के जिलाध्यक्षों का मनोनयन किया गया। जिसमें ...