श्रावस्ती, जुलाई 15 -- श्रावस्ती। बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक और पदाधिकारियों ने टेट शिक्षक पात्रता परीक्षा की विसंगतियों और अनिवार्यता के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन क्षेत्रीय सांसद चौधरी राम शिरोमणि वर्मा को सौंपा। शिक्षकों ने मांग उठाई कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम में विधिवत सम्मिलित करने के लिए सरकार तत्काल आवश्यक कार्यवाही करे। जिससे शिक्षकों के भविष्य और उनके अधिकारों को कानूनी रूप से सुरक्षित किया जा सके। सांसद चौधरी राम शिरोमणि वर्मा ने शिक्षकों की मांगों को न्यायसंगत बताते हुए आश्वस्त किया कि इस प्रकरण को सदन तक पहुंचाएंगे और प्रधानमंत्री कार्यालय में शिक्षकों के सम्मान और समस्याओं क...