सोनभद्र, मई 18 -- कोन, हिंदुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र कोन पर सोमवार खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार की अध्यक्षता एवं एआरपी दिलीप चौरसिया के नेतृत्व में मासिक शिक्षक बैठक एवं शिक्षक और शिक्षक संकुल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया l इसमें अप्रैल माह की जिला रैंकिंग में कोन ब्लॉक को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया तथा मई माह की सभी बिंदुओं की समीक्षा की गई तथा शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गयाl ब्लॉक स्तरीय संकुल रैंकिंग में 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ अविनाश कुमार प्रथम, 93.9 प्रतिशत अंकों के साथ रामकिशुन द्वितीय, 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ श्रीकांत जायसवाल तृतीय, 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ जगदीश्वर चतुर्थ तथा 92....