देवरिया, मार्च 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। बाबा राघवदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इको क्लब द्वारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र- छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के प्रति शपथ ली।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पी. एन. सिंह ने कहा कि हमें स्वच्छ बी आर डी, स्वास्थ्य बी आर डी, स्वच्छ देवरिया, स्वास्थ्य देवरिया के संकल्प के साथ पर्यावरण को साफ, स्वच्छ, स्वास्थ्य और सस्टेनेबल बनाये रखना है। स्वच्छता का अर्थ केवल अपने आसपास की सफाई ही नहीं, बल्कि तन और मन की शुद्धि भी है। यह अच्छी सेहत, मानसिक शांति और उन्नत राष्ट्र की नींव है। हमें कूड़ा-कचरा हमेशा कूड़ेदान में डालना चाहिए और प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए।इस दौरान प्रो. हरिशंकर, गोविंद राव, प्रो. के के ओझा, डॉ सुधीर कुमार, डॉ विनय सिंह,...