बेगुसराय, अप्रैल 20 -- बेगूसराय,हमारे प्रतिनिधि। बिहार शिक्षा परियोजना बेगूसराय की डिजिटल पत्रिका प्रेरणा पुंज का लोकार्पण सोमवार को किया गया। डीएम श्रीकांत शास्त्री, डीईओ मनोज कुमार, समग्र शिक्षा के डीपीओ आकाश कुमार व पत्रिका की सम्पादकीय टीम ने डीएम कार्यालय में पत्रिका का अनावरण किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि शिक्षा विभाग की यह पहल प्रशंसनीय है। इससे अच्छे काम करने वाले विद्यालयों व शिक्षकों को अन्य विद्यालय के शिक्षक व बच्चे देख पाएंगे। पत्रिका शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की सृजन प्रतिभा को बढ़ावा देगी। उन्होंने इसे काफी उपयोगी बताया। डीईओ मनोज कुमार ने कहा कि प्रेरणा पुंज से शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को निश्चय ही प्रेरणा मिलेगी और वे अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे। उनकी रचनात्मकता कौशल में वृद्धि होगी। डीपीओ आकाश कुमार ने कहा कि पत्र...