लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददातायूपी में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत हर जिले से परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के दो-दो विद्यार्थियों और पीएम श्री स्कूलों के दो-दो शिक्षकों को शैक्षिक भ्रमण पर भेजने में लापरवाही बरती जा रही है। 150 विद्यार्थियों व 150 शिक्षकों को शैक्षिक भ्रमण पर भेजा जाना था लेकिन जिलों की ओर से कितने भेजे इसका ब्योरा अभी तक मुख्यालय को नहीं दिया गया है।महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों व बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर नाराजगी जताई गई है। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत प्रत्येक जिले में दो-दो सर्वश्रेष्ठ मॉडल बनाने वाले छात्रों को चयनित कर उन्हें चार दिवसीय शैक्षिक भ्रमण पर बेंगलुरु, श्रीहरिकोटा, अहमदाबाद व गांधी नगर का चार दिवसीय शैक्षिक भ्रमण कराया...