बेगुसराय, अगस्त 5 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। प्रस्तावित उच्च शिक्षा विधेयक के विरोध में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय शिक्षक संघ व महाविद्यालय कर्मचारी संघ के संयुक्त आह्वान पर एसबीएसएस कॉलेज के शिक्षक एवम शिक्षकेत्तर कर्मी ने काला बिल्ला विरोध जताया। विश्वविद्यालय संघ के महासचिव डॉ नीलेश कुमार इसका नेतृत्व कर रहे थे। यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में शिक्षकों-कर्मियों ने जताया विरोधविरोध की आवश्यकता इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी व अतिथि शिक्षक ने अपनी भागीदारी दी। उन्होंने इसका विरोध तब तक करने का निर्णय लिया जब तक सरकार इसके प्रारूप को वापस नहीं ले लेती। प्रदर्शन के माध्यम से सभी ने प्रस्तावित विधेयक पर पुनर्विचार करने की मांग की। डॉ. नीलेश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय से जुड़े किसी भी महत्वपूर्ण वि...