बांदा, मई 9 -- बांदा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने शुक्रवार को रात्रि प्रवाश किया। शनिवार को पदाधिकारियों के साथ जरैली कोठी में बैठक की। उन्होंने कहा कि टीईटी से मुक्ति संबंधी कार्यवाही अभी तक सही दिशा में चल रही है आने वाले समय में निश्चित रूप से शिक्षकों के पक्ष में परिणाम प्राप्त होगा। 2004 विशिष्ट बीटीसी के तहत नियुक्त होने वाले अध्यापकों के लिए पुरानी पेंशन का आदेश शीघ्र ही होने वाला है। डॉक्टर, इंजीनियर या किसी अन्य पेशेवर व्यक्तियों के ऊपर समाज और संस्कृति के रक्षा की जिम्मेदारी नहीं है, हम सभी शिक्षकों पर है। चूंकि हम विद्यालयों में नौनिहालों के अंदर संस्कृति एवं समाज में रहने का गुण भरते हैं इसलिए समाज और संस्कृति के प्रति हम सब की अधिक जिम्मेदारी बनती है। जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, मंडल अध्यक्ष डॉ शिव प्...