बागपत, अप्रैल 14 -- बड़ौली की रहने वाली शालू रमन ने बताया कि वह सोमवार को अपने बेटे का आरक्षित कोटे के तहत स्कूल में दाखिला कराने के लिए गई थी। आरोप है कि शिक्षकों ने दाखिला करने से मना कर दिया। साथ में गए उसके ससुर के साथ भी गाली-गलौच करते हुए अभद्र व्यवहार किया गया। वहीं शिक्षकों पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं जांच अधिकारी दीक्षित कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- सुपौल : छात्र की बेरहमी से पिटाई मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराया केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.