आगरा, मार्च 13 -- प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनरतले ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षक शिक्षिकाओं ने टेट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की है। इस संबंध में शिक्षक शिक्षिकाओं ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम पत्र भी लिखा गया है। इस पत्र को डाकघर के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भेजा गया है। ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव की अगुवाई में मंत्री रतन प्रकाश एवं ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाओं ने पटियाली ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एकत्र होकर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर पूर्व से नियुक्त शिक्षकों पर लागू किए गए टेट की अनिवार्यता को खत्म करने की मांग की है। यह पत्र शिक्षकों ने डाकघर के माध्यम से भेजे हैं। शिक्षक राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि सरकार एवं विभागीय अधिकारियों से हुई गलती की सजा शिक्षकों को देना गलत है, यदि टेट की अनिवार्य...