शिक्षकों पर अतिरिक्त बोझ डालना दुर्भाग्यपूर्ण : नितेश यादव
भागलपुर, मई 19 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। राजद नेता नितेश कुमार यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार पर शिक्षकों के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 के लिए शिक्षकों को प्रगणक एवं पर्यवेक्षक बनाना अनुचित है। विद्यालय कार्य के बाद जनगणना कार्य कराने से शिक्षक मानसिक तनाव और अवसाद की स्थिति में पहुंच रहे हैं। शिक्षक पहले से शैक्षणिक जिम्मेदारियों में व्यस्त हैं, ऐसे में गैर शैक्षणिक कार्य थोपना मानवीय दृष्टि से उचित नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.