बांदा, दिसम्बर 31 -- बांदा। संवाददाता बबेरु में शिक्षकों ने स्थानांतरण रोके जाने के लिए विधायक को ज्ञापन सौंपा गया है। कहा गया कि बीएसए सरप्लस विद्यालयों से समायोजन न करके, पूर्व मे समायोजित अध्यापको को बंद व एकल विद्यालय वापस भेज रहे हैं। जनपद के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव को ज्ञापन सौंपकर बताया कि बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त, कार्यभार ग्रहण कराने का आदेश जारी किया है। शिक्षक शिक्षिकाएं शिक्षण कार्य के साथ राष्ट्रीय निर्वाचन संबंधी कार्य एसआईआर के लिए बीएलओ का कार्य कर रहे हैं। विधायक ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि उनका साथ दिया जाएगा। इस दौरान मनोज वर्मा, रामकुमार सिंह, देशराज, अजय, आनंद सिंह, राजेंद्र प्रसाद, सुनील, विजय शंकर शुक्ला, रोशन लाल, शैलेंद्र सिंह, कृष...