पाकुड़, मार्च 23 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। कांफ्रेंडरेशन ऑफ़ झारखण्ड सहोदया स्कूलस के तत्वावधान में सहोदया स्कूल्स काम्प्लेक्स द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल पाकुड़ में छह घंटे का एकीकृत ऑफलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली पब्लिक स्कूल के शिक्षकों के साथ -साथ एलीट पब्लिक स्कूल पाकुड़ के शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण सत्र के मुख्य प्रशिक्षक बेथेल मिशन गोड्डा के शिक्षक साजन कुमार थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ वेन्यू निदेशक दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जे.के शर्मा, प्रशिक्षक एलीट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अभिजीत रॉय तथा अंकित कुमार ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया। प्रधानाचार्य जे.के शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों के लिए निरंतर सीखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे छात्रों को आधुनिक एवं ...