कन्नौज, फरवरी 11 -- कन्नौज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में भारी संख्या में शिक्षकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अपना विरोध जताया। केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी के संसद में लिखित रुप से दिए गए जवाब के विरोध में शिक्षकों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए पुतला फूंका गया। जिलाध्यक्ष उदय नारायण सिंह यादव ने कहा कि सरकार शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। प्रदेशीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल के साथ हुई वार्ता के दौरान सरकार कुछ वक्तव्य देती है, जबकि संसद में दिए गए बयान में विरोधाभास है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष मो.समीद, उपाध्यक्ष अभिजीत सिंह, उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, अजय यादव, मनोज यादव, अंजुम बाबू, राजेंद्र पाल, धर्मपाल सिंह भदौरिया, सर्वेश, देवेश, पूजा दीक्षित, संगीत, रिचा शुक्ला, पूनम, शीला वर्मा, शिल्पी श्रीवास्तव समेत अन्य म...