हरिद्वार, दिसम्बर 17 -- उत्तराखंड के अशासकीय संस्कृत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों ने 84 शिक्षकों को मानदेय श्रेणी में लाने पर संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार जताया है। बुधवार को संस्कृत विद्यालय/महाविद्यालय प्रबन्धकीय शिक्षक समिति की एक बैठक श्रीजगदेव सिंह संस्कृत महाविद्यालय हरिद्वार सप्तऋषि आश्रम में आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष डॉ. भगवती प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि 84 संस्कृत शिक्षक पूर्व में मानदेय की श्रेणी में सम्मिलित होने से वंचित रह गए थे। मानदेय में सम्मिलित करने का शाशनादेश जारी कर सरकार ने इन संस्कृत शिक्षकों के साथ न्याय किया है। इसके अलावा संस्कृत शिक्षा विभाग ने कई वर्षों से लंबित संस्कृत महाविद्यालयों का वर्गीकरण का शाशनादेश जारी किया गया, जो कि संस्कृत जगत के लिए ऐतिहासिक कार्य किया। ...