बिहारशरीफ, मई 14 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री से भेंट कर लंबित मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। महासंघ के अध्यक्ष राम बिनेश्वर सिंह ने शिक्षकों और कर्मचारियों की दयनीय स्थिति से अवगत कराया। राज्य के वित्तरहित, अनुदानित संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों के पिछले साल वर्षों के बकाया अनुदान का एकमुश्त भुगतान करने, संबद्ध कॉलेजों के कर्मियों को अनुदान के स्थान पर नियमित वेतन, पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभ प्रदान करने व अन्य मांग शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...