बिहारशरीफ, अगस्त 5 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। बिहार सरकार के प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में एसयू कॉलेज के शिक्षकों व कर्मचारियों ने बुधवार को काला बिल्ला लगाकर काम किया। कर्मियों ने बताया कि यह विरोध अभियान आठ अगस्त तक चलेगा। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. राजीव नयन ने कहा कि बिहार सरकार के नए शिक्षा अधिनियम के कई प्रावधान विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता के खिलाफ हैं। 10 अगस्त को पूरे बिहार के सभी कॉलेजों के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस दिन वे पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना में धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर जलेंद्र कुमार, रोनित रॉय, शैलेश कुमार, आलोक कुमार सिंह, कुमार पवन, सुभद्रा सिन्हा, रंजीत कुमार, सुनीति देवी, वजरंगी लाल वर्मा और गुड्डू सहित कई कर्मचारी विरोध में शामिल रहे। यह भी पढ़ें- प्रस्तावित विवि अधिनियम ...