बरेली, मार्च 19 -- बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात लेखाधिकारी पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार ने कहा कि लेखाधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार करें और शिक्षकों के सारे देय, कार्य समय से निपटाएं। अगर उनकी ओर से कार्य में सुधार नहीं किया गया तो संगठन लेखा कार्यालय का घेराव कर स्थाई लेखाधिकारी की मांग करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...