बरेली, मई 3 -- बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वहीं संघ की ओर से प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। इस संबंध में जिलाध्यक्ष नवनीत कुमार शर्मा ने बताया कि चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 18 एवं 21 की बहाली, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, मान कार्य के लिए समान वेतन, 22 मार्च, 2016 की राजाज्ञा का लाभ के साथ ही ​व्यावसायिक शिक्षकों को पूर्णकालिक दर्जा समेत अन्य मांगों को लेकर धरना दिया गया है। इस मौके पर डॉ लाखन सिंह यादव,डॉ सन्तोष गुप्ता,डॉ अखिलेश श्रीवास्तव , डॉ अवनीश कुमार यादव, ओमप्रकाश राय, अरविन्द कुमार उपाध्याय, गोविन्द दीक्षित, मुनीश गंगवार, संजीव महरोत्रा व मुकेश सक्सेना, सुधीर विक्रम वीर, कमलेश लता, यशपाल सिंह, रहीम...