चंदौली, अप्रैल 11 -- चंदौली, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। वहीं नौ सूत्रीय ज्ञापन डीआईओएस सौंपा। इस दौरान वक्ताओं ने ने कहा कि डीआईओएस कार्यालय भ्र्ष्टाचार में आकंठ डूबा हुआ है। जिले के शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है। चयन वेतनमान, प्रोनन्त वेतनमान, पदोन्नति आदि के प्रकरणों में वसूली की जा रही है।चेतावनी दिया कि यदि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो जल्द ही डीएम कार्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो विद्यालयों में कलमबंद हड़ताल भी की जाएगी। इस मौके पर संतसेवक सिंह, त्रिभुवन सिंह, विनोद प्रजापति, विद्याधर पांडेय, वीरेंद्र कुमार सिंह, वीरेंद्र तिवारी, देवचंद राम, संतोष यादव, प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.