फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 18 -- फर्रुखाबाद। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) व अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में बीएसए कार्यालय में बुधवार को टीईटी अनिवार्यता के विरोध में बैठक का आयोजन किया गया। इसके बाद सभी शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक मसाल जुलूस निकाला।कलेक्ट्रेट के सामने स्थित नेता जी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर शिक्षकों ने जुलूस का समापन किया। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के संयोजक भूपेश प्रकाश पाठक ने कहा कि टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके लिए शिक्षक एकजुट हैं। इस अवसर पर यूटा जिलाध्यक्ष पीयूष कटियार, मंत्री पंकज यादव के अलावा नरेंद्र जाटव, आलोक द्विवेदी व सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.