बिजनौर, फरवरी 11 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन के आह्वान पर जिले के शिक्षकों ने शासन की नीतियों के विरोध में बीएसए कार्यालय पर टीईटी का पुतला फूंका। इस मौके पर टीईटी के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर बुधवार को संघ के जिलाध्याय भूपेंद्र कुमार चौहान जिला मंत्री प्रशांत सिंह के नेतृत्व में शिक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एकत्रित हुए। शिक्षकों ने शासन द्वारा टीईटी को अनिवार्य किए जाने के विरोध में टेट का पुतला फूंका। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार चौहान ने कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रांतीय संगठन के आह्वान पर चलाए जा रहे आंदोलन को और तेज किया जाएगा। टेट की अनिवार्यता से देश भर के शिक्षक आहत है। जिला मंत्...