बुलंदशहर, सितम्बर 30 -- शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है। पदाधिकारियों ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत कार्यरत बीएड योग्यताधारी शिक्षकों ने छह माह के अनिवार्य ब्रिज कोर्स के मद्देनजर उन्हें गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखा जाए। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर लगातार ज्ञापन दिए जा रहे हैं मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में अब बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि एनसीटीई एवं उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार 69 हजार भर्ती के बीएड शिक्षकों के लिए एनआईओएस के माध्यम से छह माह का ब्रिज कोर्स संचालित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बीएड शिक्षकों के ब्रिज कोर्स...