मैनपुरी, अगस्त 11 -- प्राथमिक शिक्षक संघ की मासिक बैठक मंगलवार को बीआरसी पर ब्लॉक अध्यक्ष जुगिल किशोर यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला सह-संयोजक हरेंद्र सिंह बैंस ने की। बैठक में शिक्षकों की लंबित समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में जिला सह-संयोजक हरेंद्र सिंह बैंस ने कहा कि शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करें। यदि किसी शिक्षक के साथ अन्याय होता है तो संगठन पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा रहेगा। ब्लॉक अध्यक्ष जुगिल किशोर यादव ने कहा कि किसी भी शिक्षक की समस्या को संगठन के संज्ञान में लाया जाए, जिससे समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। ब्लॉक मंत्री राहुल गुप्ता ने कहा कि शिक्षक हित सर्वोपरि है किसी भी शिक्षक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। वरिष्ठ उपाध...