हापुड़, जनवरी 24 -- मोदीनगर मार्ग स्थित सरस्वती बाल मंदिर हापुड़ में बसंत पंचमी पर्व एवं सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा एवं सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण कर हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने बसंत पंचमी पर्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बसंत पंचमी के दिन को मां सरस्वती के प्रकटोत्सव के रूप में मनाते हैं। ऋग्वेद में भी मां भगवती सरस्वती का विस्तृत वर्णन आता है। स्कूल के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...