शाहजहांपुर, जून 5 -- शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप को विभिन्न शिक्षक समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय खुलने पर विद्यालय समय में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने समेत अन्य मांगें उठाई। संघ के संरक्षक राजकुमार सिंह, जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह, जिला मंत्री विजय प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष नितिन मिश्रा, अमित शुक्ला तथा ब्लॉक मंत्री कांट शैलेंद्र राजपूत व अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...