शिक्षकों ने पक्षियों के लिए रखा दाना पानी
बरेली, मई 28 -- शिक्षणेत्तर कर्मचारी सयुंक्त परिषद के पदाधिकारियों ने भीषण गर्मी के चलते पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था की। इस संबंध में परिषद के जिलाध्यक्ष हरिशंकर ने बताया कि भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। ऐसे में इंसानों के साथ-साथ पक्षियों एवं अन्य जीव-जंतुओं को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते बुधवार को सुभाष नगर स्थित गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज में दाना एवं पानी की व्यवस्था की गई। इस मौके पर अमित सिंह बिष्ट, हरजीत सिंह, कमल जीत सिंह, विनय व योगेश श्रीवास्तव समेत अन्य का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पक्षियों के लिए बनाए घोसले यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने को आगे आए प्रबुद्ध नागरिक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.