बांदा, अप्रैल 14 -- बांदा, संवाददाता। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के बैनर तले सोमवार को शिक्षकों जीआईसी मैदान में विरोध प्रदर्शन किया और मशाल जुलूस निकालते हुए स्मारक स्थल अशोक लाट पहुंचे। कहा कि सेवारत शिक्षकों को टीईटी से मुक्ति दिलाई जाए। साथ ही पुरानी सेवा शर्तों की बहाली की जाए। मार्च में जनपद भर से सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए। शिक्षक हाथों में मशालों के साथ-साथ सेवारत शिक्षकों को टीईटी से मुक्ति दो, हमारी मांगें पूरी करो और पुरानी सेवा शर्तों से खिलवाड़ बंद करो जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लिए थे। मार्च के दौरान टेट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग की कि जब सेवा शर्तों में टेट नहीं लागू था तो किस आधार पर ऐसा निर्णय दिया। यह भी पढ़ें- TET : सुप्रीम कोर्ट ने टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ याचिका खारिज की, समझें दोनों फैसलों का मतलब सरकार संस...