शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस, जमकर गरजे
ललितपुर, अप्रैल 14 -- ललितपुर। अखिल भारतीय सयुंक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले द्वितीय चरण के विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अध्यापकों ने टीईटी की अनिवार्यता का विरोध किया और हाथों में मशाल व तख्तियां लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते समय जमकर नारेबाजी की। उन्होंने टीईटी गो बैक, चोरी से किया गया संशोधन स्वीकार नहीं, टीईटी का काला कानून वापस लो नारे लगाए। हाथ में मशाल व तख्तियां थामे शिक्षक और शिक्षिकाएं टीईटी के कानून को वापस लेने की मुखर मांग कर रहे थे। 'अनुभवी शिक्षक का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान,' 'शिक्षक का सम्मान नहीं, तो शिक्षा का उत्थान नहीं' जैसे नारे जोशीले स्वर में लगाते हुए निर्धारित मार्ग पर पंक्तिबद्ध चल रहे थे। यह भी पढ़ें- टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस शिक्षक, शिक्षिकाओं ने एकजुटता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.