गाज़ियाबाद, फरवरी 26 -- गाजियाबाद, संवाददाता। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर गुरुवार को शिक्षकों ने टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने प्रदर्शन कर आरटीई एक्ट से पूर्व नियुक्त किए गए शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग की। इसके बाद शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया। शिक्षकों ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2011 में लागू किया गया था। इसके अनुसार अधिनियम के बाद नियुक्त होने वाले शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जबकि उससे पहले नियुक्त किए गए शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखा गया था। पर एक सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार अधिनियम लागू होने की तिथि से पूर्व में नियुक्त शिक्षकों को भी सेवा में बने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.