मेरठ, अप्रैल 5 -- रामलीला ग्राउंड में टेट (टीईटी) अनिवार्यता के विरोध में आयोजित प्रदर्शन ने देशभर के शिक्षकों की एकजुटता और उनके अधिकारों के प्रति सजगता को प्रदर्शित किया। बेसिक शिक्षा से लेकर माध्यमिक शिक्षा के संगठनों ने भी समर्थन दिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के अध्यक्ष व शिक्षक महासंघ के संयोजक सुरेश कुमार त्रिपाठी व संगठन महामंत्री नरेंद्र वर्मा के साथ प्रदेश के शिक्षक उक्त प्रदर्शन में पहुंचे। मेरठ से डॉ. राजेश कुमार शर्मा जिला मंत्री मेरठ, ऋषिपाल शर्मा पूर्व जिला कोषाध्यक्ष मेरठ समेत अन्य शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। सुरेश कुमार त्रिपाठी ने रैली को संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...