रायबरेली, जुलाई 28 -- लालगंज। बैसवारा इंटर कॉलेज में सोमवार को विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रार्थना सभा के दौरान स्कूल ड्रेस देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि मेधावी छात्रों का सम्मान करने का उद्देश्य अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...