संभल, मई 8 -- उच्च प्राथमिक विद्यालय बैटला में गुरुवार को जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शिक्षक नईमुद्दीन अली ने जनगणना के महत्व और देश के विकास में उसकी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। बताया कि सात मई से शुरू हुए स्वगणना अभियान के तहत नागरिक 15 दिनों तक अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से स्वजनगणना कर सकते हैं। बैठक में यह भी बताया गया कि 22 मई से शुरू होने वाले जनगणना अभियान में कार्मिकों का सहयोग करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। शिक्षक उमंग गोयल, ऋतु खन्ना, चंचल, मीनाक्षी निमेष, तेज सिंह, मौ. नासिर, लियाकत हुसैन, महेश कुमार, विजय सिंह, मधुबाला, नगमा जहां, माया देवी, अनिल कुमार सहित गांव के अनेक अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027: प्रथम चरण में 'सेल्फ एन्यूमरेशन' प्र...