कानपुर, मार्च 22 -- नेशनल इंडिपेंडेंट टीचर्स एसोसिएशन (एनआईटीए) की ओर से रविवार को जुगल देवी सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें शिक्षक और अतिथियों ने फूलों से होली खेली। मुख्य अतिथि डॉ. बलविंदर सिंह, भावनी भीख एवं संजीव पाठक ने शिक्षकों के योगदान की सराहना की। इस मौके पर शिक्षक नेता वेणुरंजन भदौरिया, अध्यक्ष विवेक अवस्थी, उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, महासचिव सतेंद्र कटियार, विवेक मिश्रा, श्रीश चंद्र गुप्ता, प्रशांत शुक्ला, आनंद विश्वकर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...