श्रावस्ती, जनवरी 6 -- जमुनहा। नववर्ष पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने मंगलवार को खंड शिक्षाधिकारी जमुनहा राज किशोर से मुलाकात की। शिक्षकों ने एबीएसए को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। साथ ही आपसी सौहार्द और सहयोग के साथ शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में शैक्षिक उन्नयन को लेकर सकारात्मक चर्चा की। शिक्षकों ने आशा जताई कि नए वर्ष में विभागीय सहयोग से विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल और मजबूत होगा। इस मौके पर शिक्षक संघ के ब्लाक मंत्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह, मनोज यादव, इमरान अहमद शाह, आलोक गुप्ता, तीरथराम गुप्ता, नरेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.