लखनऊ, सितम्बर 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने विशिष्ट बीटीसी-2004 के माध्यम से परिषदीय स्कूलों में नियुक्त को पुरानी पेंशन दिए जाने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी का कहना है कि बेसिक शिक्षा विभाग जल्द पुरानी पेंशन देने का आदेश जारी करे। शिक्षक लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन पूरी नहीं हो पा रही। विशिष्ट बीटीसी-2004 की नियुक्ति किसी नए व अलग विज्ञापन के आधार पर नहीं, बल्कि वर्ष 2004 में पूर्व में विज्ञापित 46189 खाली पदों के सापेक्ष हुई थी। प्रक्रिया में 35558 शिक्षकों की नियुक्ति हुई तथा इन पदों के लिए बाद में कोई दूसरा व नया विज्ञापन जारी नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- सदन में घोषणा के बाद एक भी शिक्षक को नही मिली पुरानी पेंशन एक अप्रैल 2005 से पूर्व पुरानी पेंशन योजना लागू थी। ऐसे में इ...