हरदोई, फरवरी 23 -- संडीला। वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता लागू किए जाने के विरोध में सोमवार को कंपोजिट विद्यालय सुंदरपुर संडीला सहित विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया और शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकास खंड संडीला में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुमार बाजपेई तथा जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनंत कुमार के संयुक्त तत्वाधान में यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि वर्ष 2010 से पूर्व कार्यरत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता को "काला कानून" के रूप में जबरन थोपा गया है। इसी के विरोध में 25 फरवरी तक प्राथमिक, जूनियर एवं संविलियन विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं काली पट्टी बांधकर शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.