मेरठ, जुलाई 2 -- मेरठ। प्रमुख संवाददाता -------- यह भी पढ़ें- यूजीसी नेट अंग्रेजी के प्रश्नों पर छात्रों ने उठाए सवाल प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर दो बार होने वाली यूजीसी नेट में अंग्रेजी सिलेबस पर शिक्षकों ने सवाल खड़े करते हुए इसे भ्रामक एवं अस्पस्ट करार दिया है। एसोसिएशन फॉर इंगलिश स्टडीज ऑफ इंडिया (एईएसआई) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री और यूजीसी को पत्र लिखते हुए सिलेबस में स्पष्टता की मांग की है। एसोसिएशन ने कहा कि जून 2026 में अंग्रेजी नेट का पेपर देने वाले अभ्यर्थियों के आधार पर वह यह पत्र लिख रहे हैं।सिलेबस की समीक्षा एसोसिएशन महामंत्री प्रो.विकास शर्मा के अनुसार जून 2026 में हुई अंग्रेजी की परीक्षा यूजीसी द्वारा तय परीक्षा के पैटर्न से अलग लग रही थी। कई सवाल अस्पष्ट, बहुत ज़्यादा मुश्किल या अंग्रेजी साहित्य के उस शैक्षिक दायरे से बाहर...