चक्रधरपुर, फरवरी 28 -- चक्रधरपुर।अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गई रसोइयों के बीच उस समय नाराजगी बढ़ गई जब कुछ शिक्षकों द्वारा उन्हें काम पर लौटने के लिए दबाव बनाया गया। इस मुद्दे को लेकर रसोइयों ने शनिवार को बीआरसी भवन चक्रधरपुर में एकत्र होकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। रसोइयां ने झारखंड प्रदेश विद्यालय संयोजिका, रसोइया अध्यक्ष संघ के बैनर तले विरोध जताते हुए कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। ऐसे में किसी भी शिक्षक या अधिकारी को उन पर काम पर लौटने का दबाव बनाने का अधिकार नहीं है। संघ से जुड़ी रसोइयों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा फोन कर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क ...