घाटशिला, मई 23 -- घाटशिला,संवाददाता। बलदेवदास संतलाल महिला इंटर कॉलेज में शुक्रवार को शासी निकाय की बैठक विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान महिला इंटर कॉलेज के कई मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सहमति प्रदान की गयी। इसमें मुख्य रूप से अनुदान नियमित करने, वेतन के महंगाई भत्ते में 25 प्रतिशत वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। सत्र 2026-2028 के नामांकन में छात्राओं की संख्या में बढ़ोत्तरी करने पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर डॉ. राम प्रवेश सिंह (व्याख्यता भौतिकी) के सेवानिवृत्त होने के पश्चात उक्त विभाग के शिक्षक का पद रिक्त हो चुका है। विज्ञापन प्रकाशित कर इस पद पर नियुक्ति करने का निर्णय लिये जाने की बात कही गयी। साथ ही पूर्व नियुक्त शिक्षकों को स्थाई किये जाने का निर्णय लिया गया। विधायक से मांग की गयी कि नई शिक्षा ...