मुजफ्फर नगर, जून 24 -- मुजफ्फरनगर। जडौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के सभागार में मंगलवार आर्ट ऑफ लीविंग के तत्वावधान में शिक्षकों के लिए आर्ट ऑफ टीचिंग बाय आर्ट ऑफ लिविंग कार्यशाला का आयोजन किया। शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया और संस्था के मुख्य प्रशिक्षक धीरज बत्रा व पूनम शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के व्यक्तित्व विकास और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना था। प्रशिक्षक धीरज बत्रा और पूनम शर्मा ने शिक्षकों को सूक्ष्म योग व ध्यान की क्रियाओं को सिखाया।अंत में प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने अतिथियों का आभार जताया और सभी शिक्षकों ने दैनिक जीवन में योग-ध्यान अपनाने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...