प्रयागराज, मार्च 7 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। डायट में समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री योजना के तहत विद्यालयों में स्थापित कराए जा रहे स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब एवं डिजिटल लाइब्रेरी के प्रभावी संचालन के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हुआ। प्रतिभागियों को विद्यालयों में स्थापित डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।नोडल प्रवक्ता डॉ. अब्दुल मोहयी एवं विपिन कुमार ने शिव नाडार फाउंडेशन तथा सैमसंग के प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करते हुए प्रशिक्षण दिलावाया। डॉ. प्रशांत कुमार ओझा, रीनू जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार पटेल, मनोज कुमार और धीरेंद्र कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...