प्रयागराज, मई 30 -- प्रयागराज। सेमस्टार ग्लोबल स्कूल में शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला हुई। विषय विशेषज्ञ बुशरा मुस्तफा और अभिजीत बनर्जी ने तनाव के कारण, प्रभाव और समाधान की व्यावहारिक तकनीकों पर जानकारी दी। विद्यालय की केंद्र निदेशिका सिंथिया डी-क्रूज ने मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों ने सीखा कि नियमित अभ्यास और सहयोगात्मक वातावरण से तनाव को नियंत्रित कर कार्यक्षमता बढ़ाई जा सकती है। यह भी पढ़ें- ईशर अकादमी स्कूल में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय बाल शिविर का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...