शिक्षकों को सम्मानित नहीं करना बड़ी लापरवाही : अशोक
नवादा, मार्च 24 -- नवादा, निज प्रतिनिधि जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025 का आयोजन न होने से शिक्षकों में निराशा है। प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक चयनित शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाता है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नवादा जिला में भी यह परंपरा वर्षों से कायम है, लेकिन पिछले वर्ष डीईओ की लापरवाही से यह कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि जिन शिक्षकों ने अपना फाइल फोल्डर कार्यालय को समर्पित किया था। वह फाइल धूल फांकते रह गए। 22 मार्च को बिहार दिवस के अवसर पर शिक्षकों को पुरस्कृत करने की आखिरी उम्मीद भी समाप्त हो गई। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने इस पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस बाबत कई बार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.