गुड़गांव, अगस्त 29 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। स्कूल में किसी बच्चे से जुड़ी यौन अपराध की शिकायत सामने आती है तो उस समय शिक्षक या स्कूल प्रबंधन का पहला कदम क्या होना चाहिए, किस स्तर पर सूचना देनी है और मामले को दबाने या खुद जांच करने के बजाय किस प्रक्रिया का पालन करना है। अब इन सवालों को लेकर स्कूल स्टाफ को ज्यादा स्पष्ट जानकारी देने की तैयारी है। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से जिलास्तर पर पॉक्सो मामलों को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में गुरुग्राम के स्कूलों के लिए भी यह प्रशिक्षण महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में सरकारी और निजी स्कूल संचालित हैं। इस वर्ष जिले के कई स्कूलों से शिकायतें आई। ऐसे में उन पर उस स्तर पर काम शुरुआती चरण पर नहीं हुआ है। इसलिए जिले के शिक्षकों, स्कूलों को इस ट...