चक्रधरपुर, जुलाई 30 -- बंदगांव। बंदगांव प्रखंड के सभी शिक्षकों के लिए बुधवार को सिदो-कान्हू शिक्षा निकेतन, करंजो के विद्यालय सभागार में यू-डाइस प्लस से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का संचालन प्रखंड के एमआईएस कोऑर्डिनेटर देवाशीष रक्षित द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को यू डाइस प्लस पोर्टल पर विद्यालय संबंधी सूचनाओं को सही, पूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से अद्यतन करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं, विभागीय निर्देशों तथा विद्यालयों में डेटा प्रबंधन से संबंधित आवश्यक बिंदुओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर सभी सीआरपी एवं बीपीओ काली चरण गुप्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बंदगांव प्रखंड के बड़ी संख्या में...