चम्पावत, दिसम्बर 19 -- लोहाघाट। डायट लोहाघाट में चल रहे प्रशिक्षण में यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं से बचाव और ट्रेफिक आई ऐप के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करने की अपील की। यहां प्रभारी प्राचार्य डॉ.दिनेश खेतवाल, विनोद प्रकाश जोशी, हयात सिंह तड़ागी, दिनेश सिंह ढेक, दीपक माहरा, दीपक जोशी चंद्रकला गहतोड़ी, संजय कुमार, चंद्रलेखा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...