फतेहपुर, जुलाई 8 -- बिन्दकी/खागा। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत बुधवार को बिंदकी और खागा में अलग-अलग समारोह आयोजित कर शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को प्रतीकात्मक हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। बिंदकी में विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने लाभार्थियों को कार्ड सौंपते हुए कहा कि योजना से शिक्षक और उनके आश्रितों को पांच लाख रुपए तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी, जिससे उपचार के लिए नगदी की जरूरत नहीं पड़ेगी। उधर खागा के रानी चन्द्रप्रभा डिग्री कालेज में आयोजित समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि यह योजना शिक्षकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा की गारंटी है और प्रदेश सरकार उनके सम्मान व कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- अब शिक्षकों का इलाज बिना नकद भुगतान, जिले में बांटे गए कैशलेस चिकित्सा कार्ड कार्यक्रम में म...