शिक्षकों को मिलेगा दो दिन का अवकाश
देहरादून, जुलाई 16 -- देहरादून। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को 17 जुलाई और 18 जुलाई को विशेष अवकाश मिलेगा। यह अवकाश राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन एवं प्रांतीय शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में प्रतिभाग करने के लिए स्वीकृत किया गया है। यह कार्यक्रम अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ा सरोली, रायपुर में आयोजित होगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.