बक्सर, सितम्बर 26 -- युवा के लिए -- बक्सर, हमारे संवाददाता। बीपीएससी व टीआरई की परीक्षा पास किए हुए शिक्षकों को दशहरा से पूर्व खुशखबरी मिलने वाली है। उन्हें मकान भत्ता किराया व महंगाई भत्ता का एरियर मिलने वाला है। इसके लिए तेजी से कार्य चल रहा है। सदर व इटाढ़ी प्रखंड के शिक्षकों के खाते में राशि भेज दी गई है। शेष प्रखंड में कार्यरत शिक्षकों के खाते में जल्द ही राशि चली जाएगी। इस आशय की जानकारी डीपीओ (स्थापना) रजनीश झा ने दी। डीपीओ ने बताया कि एरियर भुगतान से संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही सभी शिक्षकों के खाते में राशि भेज दी जाएगी। यह प्रक्रिया पूरी तरह से नियमानुसार की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...